कलेक्टर श्री सिसोनिया ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन चखकर जांची गुणवत्ता
विद्यार्थियों से किया शैक्षणिक संवाद, प्रश्न पूछकर परखा शैक्षणिक स्तर
--------
--------
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने शनिवार को औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम लुलका स्थित शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले स्व-सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा की तथा रसोई का अवलोकन कर भोजन तैयार करने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बच्चों को परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता जांची। उन्होंने समूह की सदस्यों को निर्देश दिए कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप तैयार किया जाए तथा भोजन बनाने और परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिसोनिया ने विद्यालय की कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से शैक्षणिक संवाद किया। उन्होंने पढ़ाई और विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछकर बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से बोर्ड पर लिखे अंकों के बारे में पूछा तथा अंग्रेजी का पैराग्राफ भी पढ़वाया। विद्यार्थियों के उत्तर और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की पढ़ाई की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं को मजबूत बनाने और सीखने के स्तर में निरंतर सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। साथ ही विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
#Raisen CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh PRO Raisen
3 views | Raisen, Madhya Pradesh | Nov 21, 2026