पुलिस केंद्र में नियमित परेड का निरीक्षण, जवानों को अनुशासन बनाए रखने के निर्देश
जहानाबाद: मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) की उपस्थिति में पुलिस केंद्र में नियमित परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जवानों एवं पदाधिकारियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट एवं ड्रिल की बारीकी से समीक्षा की गई।
निरीक्षण के बाद पुलिस बल को कर्तव्य के प्रति निष्ठा, व्यावसायिक दक्षता एवं उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जवानों को नियमित अभ्यास और अनुशासित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया।