खानपुर: भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज खानपुर क्षेत्र के कक्षा 1 से 12वीं तक सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में रहा अवकाश
भारी बारिश के लटके चलते आज सोमवार को सुबह 10 के लगभग खानपुर क्षेत्र के कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश रहा। जिले में हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा दी गई भारी बारिश की चेतावनी के कारण जिला कलेक्टर के आदेशअनुसार सभी विद्यालय बंद रहे वहीं शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्मिकों ने विद्यालय में उपस्थित होकर राजकार्य पूरा किया।