जन विश्वास कल्याण कार्यक्रम के तहत शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण
जन विश्वास कल्याण कार्यक्रम के तहत लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के उपसंचालक श्री अंजनी त्रिपाठी ने दतिया जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बीकर, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल उनाव एवं शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का भ्रमण कर शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और शिक्षकों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
Department of School Education, Madhya Pradesh
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#datia #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #दतिया #MadhyaPradesh
Datia, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026