न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम
विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों की दी गई जानकारी
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत आजाद इंटर कॉलेज एवं शासकीय हाई स्कूल, सिविल लाइन में विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती विभूति तिवारी ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल अधिकार, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), बाल श्रम निषेध कानून, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों को समझने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय की स्थिति में उचित कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
#दतिया #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh