बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ जिलेभर में चलाया गया जनजागरूकता अभियान
अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं थानों में शपथ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता कर बाल विवाह रोकने और बाल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जागरूकता कार्यक्रमों में बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि न तो अपने परिवार में बाल विवाह होने देंगे और न ही आसपास कहीं बाल विवाह होने पर चुप रहेंगे, बल्कि प्रशासन एवं पुलिस को सूचित कर इसे रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में आकर्षक रंगोलियों, नारों एवं पोस्टरों के माध्यम से 'बाल विवाह मुक्त समाज' का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#datia #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #दतिया #MadhyaPradesh