निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र 20-सेवढ़ा, 21-भाण्डेर एवं 22-दतिया में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविरों में नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम एवं विवरण में संशोधन कराने तथा अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। संबंधित बीएलओ द्वारा नागरिकों को पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
5 एवं 6 दिसंबर को पुनः लगेंगे विशेष शिविर
जिन नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे आगामी 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में संबंधित बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम जुड़वाने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
अपील: सभी नागरिक अपनी प्रविष्टियों की जांच अवश्य करें तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहभागिता निभाएं।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#datia #JansamparkMP #दतिया #MadhyaPradesh