विधिक जागरूकता बाइक रैली एवं प्रदर्शनी का आयोजन
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर विधिक जागरूकता बाइक रैली को रवाना किया। जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ हुई रैली पुलिस लाइन, दतिया में संपन्न हुई।
रैली के माध्यम से आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, नागरिक अधिकारों एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित विधिक जागरूकता प्रदर्शनी में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर परामर्श प्राप्त किया।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
#दतिया #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh
#LegalAwareness #legalservices
13 views | Datia, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026