बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में एसडीएम के स्पष्टीकरण का 19 लेखपाल और राजस्व संग्रहक ने नहीं दिया जवाब, प्रशासन ने रोका वेतन
गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल न होने पर बेल्थरारोड तहसील के 19 लेखपाल एवं राजस्व संग्रहकों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील प्रशासन ने पहले उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस दिया और फिर उनका वेतन तक रोक दिया। सोमवार को 3 बजे तक आनन फानन में सभी ने अपना स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब एसडीएम कार्यालय में जमा कराया।