बेल्थरा रोड: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र का बेल्थरारोड एसडीएम ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरा के ऑडियो-वीडियो का भी देखा हाल
यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को दोपहर 12 बजे तक 12वीं इंटर के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा के दौरान बेल्थरारोड एसडीएम निशांत उपाध्याय ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम निशांत उपाध्याय ने तुर्तिपार स्थित मां शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में परीक्षा का जायजा लिया।