बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड के युवक की सड़क हादसे में मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम, मां और पत्नी हुईं अचेत
मऊ गए बाइक सवार मनोज प्रजापति उर्फ काजू 26 वर्ष नामक युवक की सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बेल्थरारोड नगर के वार्ड नं 9 स्थित कोहार टोला निवासी मृतक मनोज प्रजापति उर्फ काजू के घर सोमवार को दोपहर 2 बजे के आसपास घर पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पत्नी निशा देवी एवं मां फूलमती देवी खबर मिलते ही अचेत हो गई।