मेजा: मांडा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में आई 4 शिकायतें, एक का मौके पर हुआ निस्तारण
Meja, Allahabad | Sep 28, 2024 शनिवार को मांडा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान चार शिकायतें आई। जिसमें तीन शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी। एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित रही। पुलिस से संबंधित शिकायत का इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में समाधान किया गया। दोपहर बारह बजे तक समाधान दिवस में नायब तहसीलदार मांडा सहित पांच लेखपाल मौजूद थे। साथ ही कोतवाली के सभी दरोगा मौजूद रहे।