पोड़ैयाहाट: उपायुक्त गोड्डा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के गणना प्रपत्र शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र शीघ्र जमा करने का उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शनिवार को सख्त निर्देश दिया है।वर्तमान में Enumeration Phase का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे सभी फॉर्म नहीं भरने वाले मतदाता बिना विलंब अपना गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर संबंधित BLO को अवश्य उपलब्ध करा दें।