घाटमपुर: स्योंदी ललईपुर में बारिश का कहर, कच्चे मकान गिरे, बारिश से कच्चे मकानों पर आफत
घाटमपुर क्षेत्र में लगातार दो दिनों से तेज हवाओं के साथ हो रही तूफानी बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्योंदी ललईपुर गांव में बारिश के चलते कई कच्चे मकानों की दीवारें और छतें ढह गईं। हादसों में एक महिला घायल हुई, जबकि गरीब परिवारों की गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया।