बालूमाथ: नॉर्थ धाधू कोल परियोजना: एनएलसी कंपनी की लोक सुनवाई रद्द करने की मांग पर ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया
एनएलसी इंडिया लिमिटेड की बालूमाथ स्थित नॉर्थ धाधू ओपनकास्ट कोल माइनिंग परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 27 अगस्त को प्रस्तावित लोक सुनवाई को रद्द कराने की मांग को लेकर रविवार को भैसादोन गांव दुर्गा मंडप परिसर में ग्रामीणों की विशाल बैठक ग्राम प्रधान बिहारी यादव कि अध्यक्षता हुई।