अमरिया: अमरिया क्षेत्र में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
अमरिया क्षेत्र से खबर है, जहां राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने गांव बिलासपुर फरदिया में पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी बातें सुनीं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।