खानपुर: खानपुर कस्बे में उपखंड अधिकारी ने नगर पालिका चुनाव के मद्देनज़र गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट को किया स्थगित
खानपुर कस्बे में नगर पालिका चुनाव के मध्य नजर उपखंड अधिकारी ने गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट को स्थगित कर दिया। उपखंड अधिकारी रजत कुमार विजय वर्गीय ने आज बुधवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग बताया कि नगर निकाय चुनाव के मध्य नजर दिनांक 10/9/2026 गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट को एक दिवस के लिए स्थगित किया जाता है अतः कोई भी व्यापारी अपना उत्पाद नहीं लाये।