कटकमदाग: गांधी जयंती पर दुर्गा पूजा समिति और भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
कटकमदाग के सलगावां में शुक्रवार को एग्यारह बजे गांधी जयंती और दुर्गा पूजा के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए गांव की सड़कों, नालियों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।