अमरिया: जहानाबाद में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है
जहानाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार सीएनजी थ्री व्हीलर का कहर! बाइक में जोरदार टक्कर से एक युवक की मौत, जबकि दूसरा वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है। हादसा रिछा-जहानाबाद हाईवे पर रमपुरा मिश्र गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान बन्टी सागर के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि थ्री व्हीलर चालक नशे में था और गलत साइड से आ रहा था।