चौसा: करैत के काटने से मजदूर की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान
Chausa, Buxar | Aug 19, 2026 बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव में करैत सांप के काटने से 45 वर्षीय मजदूर कृष्णा राजभर की मौत हो गई। वह विश्वनाथ राजभर के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात सोते समय कृष्णा को गर्दन के पास सांप ने काट लिया। अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन पहले झाड़-फूंक कराने उत्तर प्रदेश के गहमर स्थित बकसु बाबा के पास ले गए।