बक्सर: बक्सर स्थित किला मैदान में अधिकार स्वाभिमान महारैली का किया गया आयोजन
Buxar, Buxar | Mar 2, 2025 बक्सर स्थित किला मैदान में बक्सर जिला दलित, अतिपिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अधिकार स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक रामचीज प्रजापति गौतम चौहान समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। रैली में मौजूद पूर्व प्रत्याशी सरोज राजभर ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य दलित अति पिछड़ों को स्वाभिमान से जीने का हक दिलाना है।