बक्सर: बसपा बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार का आरोप, बक्सर में डबल इंजन सरकार और सांसद ने लोगों को ठगा
Buxar, Buxar | Mar 2, 2025 बक्सर पहुंचे बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने बक्सर जिला अतिथि गृह में शनिवार को लगभग 8:00 रात्रि में प्रेस वार्ता की. इस दौरान अनिल कुमार ने बक्सर में 15 फरवरी को हुए प्रगति यात्रा पर कई सवाल उठाया. उन्होंने डबल इंजन की सरकार की दोनों इंजन को फेल बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश ने कुछ दिन पूर्व काफी घोषणाए की है.