बक्सर: चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में जिले की दो वुशु महिला खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता, संघ में खुशी
Buxar, Buxar | Mar 1, 2025 जिले की वुशु खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा कौशल के बल पर जिले व वीकेएसयू आरा का नाम रोशन किया है. दो वुशु महिला खिलाड़ियों ने यह सफलता ऑल इंडिया विश्वविद्यालय पुरूष व महिला चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में प्राप्त किया है. बिते महीने ऑल इंडिया विश्वविद्यालय पुरुष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 27 फरवरी तक हुआ.