बक्सर: स्टेशन रोड में अंबेडकर चौक के पास पन्द्रह दिनों से खड़ा है नगर परिषद का लोडर, दुर्घटना की बनी हुई है आशंका #jansamasya
Buxar, Buxar | Mar 2, 2025 नगर परिषद के द्वारा स्टेशन रोड में पिछले लगभग 15 दिनों से एक लोडर खड़ा कर छोड़ दिया गया है. लोडर खड़ा होने की वजह से आधी सड़क जाम है और आवागमन प्रभावित हो रहा है. जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है. जिसको लेकर नगर परिषद गंभीर नहीं दिख रहा है. स्थानीय निवासी मो मेराज तथा चंद्रकिशोर ने बताया कि नगर परिषद की इस रवैया से बड़ा हादसा हो सकता है.