बक्सर: बक्सर स्थित सदर अस्पताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता शिविर
Buxar, Buxar | Mar 2, 2025 रविवार को सुबह 11 बजे बक्सर स्थित सदर अस्पताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पैनल अधिवक्ता रेणु रणविजय ओझा ने बताया कि पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल मजदूरी, भ्रुण हत्या, विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।