उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ शहीद खुदीराम बोस, केन्द्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हुआ। सरकार के आदेश के आलोक में जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा इस वर्ष बेहतर, भव्य एवं आकर्षक व्यवस्था की गई थी। कुल 98 सजावार/विचाराधीन महिला एवं पुरूष बंदी व्रत रखे हुए थे, जिसमें 51 महिला एवं 47 पुरूष शामिल हैं। इन छतव्रतियों में एक महिला मुस्लिम तथा एक पुरूष सिख बंदी भी शामिल हैं। विधि-विधान के अनुसार छठ महापर्व का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की आकांक्षा के अनुरूप सभी प्रबन्ध किया गया था। महिलाव्रतियों के लिए साड़ी, लहठी, चूड़ी इत्यादि एवं पुरूषव्रतियों के लिए धोती, गंजी, गमछा आदि के साथ-साथ पर्व के आयोजन हेतु सभी आवश्यक सामग्रियों यथा डाला, सूप, पकवान, फल, मिठाई इत्यादि की व्यवस्था कारा प्रशासन द्वारा की गई थी। छठ घाट परिसर की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन के साथ ही केला का पेड़, बैलून, रंगीन प्रकाश, झालर, फूल-माला इत्यादि से सजाया गया था। जेल रेडियो के माध्यम से महान लोक गायिका स्व. श्रीमती शारदा सिन्हा के द्वारा गाए गीतों को बजाया जा रहा था। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से पाँच तैराकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
#BiharKaGarv_छठमहापर्व
#BiharKaGarvChhathMahaparv
#बिहार_का_गर्व_छठ_महापर्व
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar