नीम चक बथानी: नीमचक बथानी प्रखंड में खाद की कालाबाजारी पर जिला परिषद सदस्य भड़कीं, किसानों की समस्या पर उच्च स्तरीय जांच की मांग
नीमचक बथानी प्रखंड क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी को लेकर नीमचक बथानी जिला परिषद सदस्य गुलिस्ता खातून ने चिंता जताते हुए रोष व्यक्त किया है। किसानों के यूरिया व डीएपी निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। जाँच मैं दोषी पाए जाने वाले दुकानदार पर कार्रवाई की मांग उठाई है।