राजपुर: मुक्तांजलि वाहन के अभाव में 4 घंटे अस्पताल में पड़ी रही लाश, परिजन बारिश में ट्रैक्टर से शव ले जाने को हुए मजबूर
बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर सामने आई है। यहां सांप के काटने से मौत के बाद करीब चार घंटे तक शव अस्पताल में पड़ा रहा, लेकिन शव को घर ले जाने के लिए परिजनों को मुक्तांजलि वाहन तक उपलब्ध नहीं हो सका। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण खेत में गया हुआ था,