जमुई में मानवता हुई शर्मसार, भाई- बहन के शव को कांधे पर टांग कर ले गए परिजन
क्यूल- जसीडीह रेलखंड के देवाचक के पास चलती ट्रेन से गि,^र^क^र भाई- बहन की मौ^त के बाद श^व को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस या श^व वाहन नहीं मिला और ना ही पुलिस द्वारा सरकारी या निजी वाहन उपलब्ध कराई गई। नतीजतन दोनों भाई-बहन के श^व को बांस-बल्ला के सहारे कांधे पर टांग कर ही परिजन घटनास्थल से अपने घर देवाचक गांव लेकर पहुंचे। यह दृश्य मानवता को शर्मसार करने वाली है और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सामने आई यह तस्वीर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ी कर रही है। बड़ी बात तो यह है कि घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर तक भाई- बहन के श^व को टांगकर परिजन गांव लेकर पहुंचे लेकिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही की वजह से गांव से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाने के लिए भी वाहन की व्यवस्था नहीं कराई गई। जिस वजह से परिजन ई रिक्शा के माध्यम से दोनों के श^व को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पो^स्ट^मा^र्ट^म की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग वह पुलिस प्रशासन द्वारा श^व वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया और फिर परिजन ई- रिक्शा से ही श^व को लेकर घर पहुंचे। यह घटना पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
दरअसल सोमवार को पटना से घर लौटने के दौरान ट्रेन की गेट पर खड़े देवाचक गांव निवासी गणेश रविदास के पुत्र विशाल कुमार और पुत्री करिश्मा कुमारी ट्रेन से गिर गए। जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौ^/त हो गई थी। घटना के बाद परिवार के साथ साथ पूरे गांव में मातम छा गया था। देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन श^व लेकर जाने के लिए किसी प्रकार के वाहन की व्यवस्था नहीं की गई। यह तस्वीर तेजी वायरल हो रहा है और चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। #jamuitopnews #jamuibihar #Crime #jamuiPolice #viralvideoシ #viralreels
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026