जमुई: बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौ^/त, 06 बच्चे की मां थी मृतका
जमुई जिले के अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौ^/त होने का मामला सामने आया है। मृ^त^का की पहचान अलीगंज प्रखंड के कैथा गांव निवासी सुरेंद्र मांझी की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। मामले में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे सदर अस्पताल में परिजन ने जमकर आक्रोश जताया और अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़ी करते हुए चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृ^त^का महिला के श^व का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। #jamuitopnews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026