जमुई: नबी मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, भाईचारा व शांति का दिया गया संदेश
जमुई: पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहाब के यौम-ए-पैदाइश यानि जन्मदिन के अवसर पर बुधवार की शाम को सुन्नी उलेमा बोर्ड के बैनर तले जूलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। हाथी, घोड़ा और ऊंट के साथ जुलूस की शुरुआत ईदगाह के मैदान से की गई और इस्लामनगर, नीमारंग, भछियार, गौशाला रोड, गिरीश टाकिज रोड, सबजी मार्केट, थाना चौक, खैरा मोड़, महिसौड़ी चौक होते हुए पुन: ईदगाह के मैदान में पहुंच कर इसका समापन हुआ। इस दौरान जूलूस के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारा और शांति का पैगाम दिया गया। साथ ही माइक से मोहम्मद साहब के उपदेशों से लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान उलेमाओं ने बताया कि मोहम्मद साहब ने हमेशा मानव से प्यार करने को कहा है।बड़ों का अदब करना, छोटे से प्यार करना, विधवा को सम्मान देना, लाचार, गरीबों को सहारा देने,मदद करने के उपदेश दिए हैं। इस अवसर पर सुन्नी उलेमा बोर्ड के सचिव मौलाना जयाउल रसूल गफ्फारी ने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताए उपदेशों पर अमल करना है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हमलोग कामयाब हो सकते हैं।इस अवसर पर हाफिज शिवगतुल्लाह, हाफिज एकराम, हाफिज महफूज, अशरफ खान, सज्जाद खान, डब्लू खान, मो. लल्लू खान, मो. कल्लू खान सहित काफी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।
------
-सुरक्षा के थे पुख्ता इंतेजाम
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीओ और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल जुलूस पर पैनी नजर रखी जा रही थी। साथ ही निर्धारित रुट से ही जुलूस निकाला गया और शांतिपूर्वक तरीके से जुलूस का समापन हुआ।
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026