कोरांव: सपा जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद के असामयिक निधन पर कोरांव में नेताओं ने शोकसभा में दी श्रद्धांजलि
कोरांव बाजार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल के प्रतिष्ठान पर समाजवादी पार्टी यमुनापार जिले के जिलाध्यक्ष रहे पप्पू लाल निषाद के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।