जन सुनवाई में 118 शिकायतें, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरदोई, 19 जून। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 118 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध ढंग से किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरती जाए।
जन सुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Jun 19, 2026