पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजवंशी नगर स्थित एलएनजेपी अस्पताल के भवन निर्माण का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की शाम करीब 5 बजे पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा कार्य में तेजी और मानकों के अनुरूप समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।