पटना ग्रामीण: नितिन नबीन पिता की पुण्यतिथि पर हुए भावुक, दी श्रद्धांजलि
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पिता व भाजपा के दिवंगत नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि के मौके पर नितिन नबीन भावुक नजर आए। बुधवार सुबह करीब 11 बजे नितिन नबीन ने मीडिया से बातचीत करते हुए नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के राजनीतिक जीवन,संगठनात्मक योगदान और जनसेवा पर प्रकाश डाला।