पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, लगभग 2 घंटे तक इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रहे
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ गई है। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मीडिवर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेजप्रताप यादव को सुबह से ही पेट में तेज दर्द की शिकायत थी। जब दर्द असहनीय हुआ, तो आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।