पटना ग्रामीण: नए साल को लेकर पिछले 24 घंटे में 13 अभियुक्त गिरफ्तार, 2260 लीटर शराब बरामद: एसपी वेस्ट
नव वर्ष के मद्देनजर नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाई गए विशेष अभियान के तहत विगत 24 घंटे में 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान 595 लीटर देशी शराब, 1665 लीटर विदेशी शराब यानि की कुल 2260 लीटर शराब और 646.15 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। बुधवार दोपहर 2:06 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।