पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल का बयान, बंगले के राज को राज रहने दो
राबड़ी आवास को लेकर लगातार सत्ता पक्ष की नेताओं की तरफ से अलग-अलग तरह के बयान दिए जा रहे हैं। एक तरफ जहां जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने दावा किया था की राबड़ी आवास में तहखाना बनाया हुआ है जिसमें हथियार, जमीन के कागजात, रुपए और गहने रखे हुए हैं। वहीं बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे इसे लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा बंगले की राज को राज रहने दो।