कोईलवर: कायमनगर स्कूल के बच्चों के लिए कचरा और फोरलेन बनी मुसीबत
कोईलवर प्रखंड के कायमनगर स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्कूल आना-जाना परेशानी के साथ सुरक्षा चुनौती बन गया है। गुरुवार की दोपहर एक बजे पब्लिक एप टीम से बात करते हुए स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि मुख्य गेट के बाहर कचरे का अंबार लगा है। सब्जियों के अवशेषऔर गंदगी से बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बना रहता है।