Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
officialdileepc
No video available
2
मिथिला पुत्री, जनक नंदनी, भगवान श्री राम जी की भार्या #माता_सीता जी के #प्राकट्योत्सव पर्व, #जानकी_नवमी की समस्त सीतामढ़ी जिला वासियों समेत देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
784 views |
Dumra, Sitamarhi
| May 10, 2022
#माता_सीता
#प्राकट्योत्सव
#जानकी_नवमी
MORE NEWS
पार्वती तिवारी की पहल: भरतमही में 100 छात्राओं को मिले छाते, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान भरतमही। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरतमही में सोमवार को काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के नेतृत्व में छात्राओं के बीच छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। काली सेना की बहनों के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में करीब 100 छात्राओं को छाते वितरित किए गए। छाता पाकर छात्राओं के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को खुशी से भर दिया। तेज धूप और बारिश से बचाव के लिए मिले छातों को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी ने कहा— “किसी के जीवन में बड़ी क्रांति लाने के लिए हमेशा बड़ा काम करना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी एक छोटी-सी मदद भी किसी के सफर को आसान बना देती है। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंद बेटियों को ऐसा सहयोग मिले, जिससे वे तेज धूप हो या बारिश, बिना किसी चिंता के विद्यालय जा सकें और अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाती रहें। बेटियाँ पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी—यही हमारा संकल्प है।” वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटे लाल राय ने काली सेना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा— “विद्यालय परिवार की ओर से हम काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। छात्राओं के बीच छाता वितरण जैसी पहल न केवल उनकी व्यावहारिक जरूरत को पूरा करती है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी संदेश देती है। जब समाज और विद्यालय मिलकर बच्चों के हित में काम करते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव उनके आत्मविश्वास और शिक्षा दोनों पर पड़ता है। हमें उम्मीद है कि काली सेना भविष्य में भी इसी तरह छात्राओं के हित में सहयोग करती रहेगी।” कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं अमरान अंसारी, मंज़र हुसैन, मृत्युंजय कुमारी गिरी, रूही प्रिया और शिल्पा कुमारी की भी उपस्थिति रही। छाता प्राप्त करने वाली छात्राओं में प्रिया कुमारी, अंजू कुमारी, सुमि कुमारी, खुशी कुमारी, निभा कुमारी, नीलाम कुमारी, प्रिया तिवारी, सुजन कुमारी, कोमल कुमारी, शबनम खातून सहित लगभग 90 अन्य छात्राएं शामिल रहीं। इस अवसर पर काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी के साथ हीरा देवी, पूर्णिमा देवी, नीलू देवी, असमा खातून, रामकली देवी, तोता देवी, हेवंती देवी और रिंकी देवी सहित काली सेना की राष्ट्रीय टीम के अन्य सदस्य एवं समाज सेवी आर्यन तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने नारी शक्ति, सेवा और बालिका शिक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया। छात्राओं को छाता देकर उन्हें धूप और बारिश से बचाव का साधन ही नहीं मिला, बल्कि यह भरोसा भी मिला कि उनके सपनों की राह में समाज उनके साथ खड़ा है। “बेटियाँ पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी”—इस संकल्प के साथ कार्यक्रम ने सेवा और सामाजिक सहयोग की एक प्रेरणादायी मिसाल कायम की।
Dumra, Sitamarhi | Aug 11, 2026
सुरसंड: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड के विभिन्न कार्यालय में ध्वजारोहण के लिए बीडीओ कार्यालय में झंडा समिति की बैठक हुई । राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मान पूर्वक फहराने और कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख चंदन कुमार उर्फ गुड्डू ,बीस सूत्री अध्यक्ष रमेश पटेल, बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर, उपप्रमुख प्रतिनिधि किशन कुमार,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लालू कुमार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। विभिन्न कार्यालय में ध्वजारोहण का निर्धारित समय निम्न प्रकार है
Dumra, Sitamarhi | Aug 11, 2026
दिव्यांग परिवादी की शिकायत सुनने कार्यालय से बाहर आए जिला पदाधिकारी समाहरणालय परिसर में दिव्यांग परिवादी से की मुलाकात, आवेदन पर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए आज अपने कार्यालय से बाहर आकर समाहरणालय परिसर में उपस्थित एक दिव्यांग परिवादी की शिकायत सुनी। जिला पदाधिकारी ने परिवादी से उनकी समस्या के संबंध में जानकारी ली तथा उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदन को प्राप्त कर मामले की गंभीरता से सुनवाई की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवेदन में उठाई गई समस्या का शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील तरीके से निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त परिवादों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।
Sitamarhi, Bihar | Aug 10, 2026
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडे का जनता दरबार कार्यक्रम लाइव।
Sitamarhi, Bihar | Aug 10, 2026
GEM Portal पर सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी का संबोधन लाईव।
Sitamarhi, Bihar | Aug 10, 2026