भितरवार: नगर भितरवार में डीपी के पास झाड़ियां, बिजली विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का डर
नगर भितरवार और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, जो कभी भी किसी बड़ी हादसे का कारण बन सकती है। डीपी के पास इस कदर जंगल जैसे हालात होने से दो बड़े खतरे साफ नजर आ रहे हैं शॉर्ट सर्किट और आग का खतरा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत की पर सुनवाई नहीं।