लातेहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, TSPC सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार
लातेहार/बालूमाथ: जिले में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालूमाथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने TSPC के कथित सदस्य रोहन गंझू उर्फ कर्मा गंझू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक देसी मजल लोडेड बंदूक बरामद की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बरवा टोली, भगीया निवासी रोहन गंझू अपने घर आया हुआ है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने भगीया से सरईवन जाने वाली सड़क के किनारे से रोहन गंझू को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ बालूमाथ, बरियातू समेत कई थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हैं। बरियातू थाना में वर्ष 2024, 2025 और 2026 के कई मामले दर्ज बताए गए हैं। इसके अलावा बालूमाथ थाना कांड संख्या 73/2026 भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय रोहन गंझू, पिता करम गंझू उर्फ कर्मा गंझू, निवासी बरवा टोली, भगीया, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार के रूप में हुई है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियार और उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
#लातेहार #बालूमाथ #LateharNews #BalumathNews #TSPC #TSPCNews #PoliceAction #JharkhandPolice #JharkhandNews #BreakingNews #CrimeNews #NaxalNews #उग्रवादी #गिरफ्तारी #हथियार_बरामद #PoliceRaid #LateharPolice #BalumathPolice #JharkhandBreaking #LatestNews #ViralNews