रांची में Miss & Mrs. Jharkhand 2026 का ऑडिशन, 25 प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित
रांची, 6 सितंबर 2026। झारखंड की प्रतिभाशाली युवतियों और विवाहित महिलाओं को मंच देने के उद्देश्य से Icebreaker Ocean Vision की ओर से Miss & Mrs. Jharkhand 2026 का ऑडिशन रांची के Centro में आयोजित किया गया। ऑडिशन में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और कम्युनिकेशन स्किल्स का प्रदर्शन किया।
ऑडिशन के बाद कुल 25 प्रतिभागियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया है। आयोजन का नेतृत्व Icebreaker Ocean Vision के प्रवीण सिन्हा ने किया।
प्रवीण सिन्हा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि झारखंड की महिलाओं को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
चयनित 25 प्रतिभागी अब 27 सितंबर 2026 को रांची के Ramada Ranchi में होने वाले Miss & Mrs. Jharkhand 2026 Grand Finale में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में Brands Root के Founder मनीष पांडेय भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजकों के अनुसार, ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों की पर्सनैलिटी, टैलेंट, कॉन्फिडेंस और स्टेज प्रेजेंस के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन के जरिए झारखंड की नई प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
#MissAndMrsJharkhand2026 #MissJharkhand2026 #MrsJharkhand2026 #Jharkhand #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #JharkhandTalent #JharkhandWomen #WomenEmpowerment #BeautyPageant #RanchiEvents #JharkhandEvents #GrandFinale #TrendingNews #ViralNews #LatestNews #BreakingNews #NewsJharkhand24Live #LoktantraBharat
Bariyatu, Latehar | Sep 6, 2026