JPSC-JSSC-CGL धांधली को लेकर भाजपा का उपायुक्त कार्यालय घेराव, CBI जांच की मांग
#रांची:- JPSC, JSSC और CGL परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने मंगलवार को रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र और युवा शामिल हुए। जिला स्कूल मैदान से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिना CBI जांच के छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने JPSC, JSSC और CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की गिरफ्तारी और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
साहू ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो भाजपा चरणबद्ध और व्यापक आंदोलन करेगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और रांची की महापौर रोशनी खलखो ने भी छात्रों के समर्थन में आवाज उठाते हुए परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि JPSC, JSSC और CGL परीक्षाओं का मुद्दा लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा है और पार्टी छात्रों की मांगों को सड़क से सदन तक उठाती रहेगी।
#JPSC #JSSC #JSSC_CGL #JPSCJSSC #JPSCNews #JSSCNews #CGLExam #CBIInvestigation #CBIजांच #भर्ती_घोटाला #परीक्षा_धांधली #छात्र_आंदोलन #छात्रों_की_आवाज #आदित्यसाहू #BJPJharkhand #JharkhandBJP #JharkhandNews #RanchiNews #Ranchi #JharkhandStudents #RecruitmentScam #ExamScam #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #JharkhandPolitics