आज दिनांक 05.11.2026 को श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में सुपौल जिला अंतर्गत संचालित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के संचालन हेतु गठित छात्रावास संचालन समिति की बैठक की गयी I
उक्त बैठक में छात्रावास में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक उपाय, नामांकित छात्रों के आवासन, छात्रावास के रख-रखाव, सफाई और सुरक्षा हेतु कर्मियों की सेवा के नवीनीकरण आदि बिन्दुओं पर विचार एवं निर्णय लिया गया I उक्त बैठक में सहायक निदेशक,अल्पसंख्यक कल्याण सुपौल , मो. दानिश वकार, छात्रावास अधीक्षक, डॉ नूरजहाँ बेगम, सहायक प्राचार्य एस०एन०एस० महिला कॉलेज सुपौल, मो० मक़सूद आलम, जिला प्रतिनिधि, मो0 बदिउज्ज़मा, शिक्षक आर०एस०एम० पब्लिक स्कूल, सुपौल एवं मो० रिजवान अहमद, सचिव अंजुमन तरक्की, उर्दू विभाग, सुपौल उपस्थित हुए I
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Minority Welfare Department, Govt. of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
16 views | Supaul, Bihar | Nov 5, 2026