बौंसी: प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर 13 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पर्चा
Bausi, Banka | Nov 17, 2024 पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिये प्रखंड कार्यालय में रविवार की सुबह 11 बजे से गहमागहमी रही। मालूम हो की 1 दिसंबर को 9 पैक्स क्षेत्र में चुनाव कराया जाना है। 9 पैक्स क्षेत्र से चुनाव हेतु कुल 13 उम्मीदवारों ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया। जिसमें बभंगामा से 12 लोगों ने एवं कुड़रो से एक ने पर्चा दाखिल किया है।