बौंसी: पंजवारा में NH-333A के तहत बनने वाले बाईपास के लिए काली स्थान परिसर में कैंप का आयोजन
Bausi, Banka | Nov 16, 2024 पंजवारा में एनएच 333ए अंतर्गत बनने वाले बाईपास के लिए काली स्थान परिसर में शनिवार करीब 12:00 बजे कैंप का आयोजन किया गया। भू अर्जन शाखा के द्वारा अधिग्रहण की जाने वाली भूमि के हितबद्ध रैयतों को मुआवजा भुगतान हेतु कागजात जमा किए जाने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान धोरैया के रणगांव मौजा एवं पंजवारा के रैयतों ने हिस्सा लिया।