"फिरोजाबाद जिलाधिकारी ने अभ्युदय कोचिंग का किया निरीक्षण छात्रों से किया संवाद"
फिरोजाबाद: DM संतोष कुमार शर्मा ने अभ्युदय कोचिंग सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण,छात्रों से किया सीधा संवाद, गुणवत्तापूर्ण माहौल बनाए रखने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज नारायण डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जैसा कि विदित है, इस योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं, डिजिटल बोर्ड, अध्ययन सामग्री और विषयवार पाठ्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्यों और करियर विकल्पों पर चर्चा की और युवाओं को किसी भी प्रकार के भटकाव से बचकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद, प्राचार्य नारायण कॉलेज,लायक सिंह केंद्र प्रभारी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना मौजूद रहे।
#Firozabad #Shikohabad #DMSantoshKumarSharma #AbhyudayaYojana #NarayanDegreeCollege #ANNNews @highlight