राजपुर: लोक आस्था का महापर्व छठ महापर्व को लेकर धनसोई में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Rajpur, Buxar | Nov 11, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनसोई थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से मंगलवार को धनसोई बाजार में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसका नेतृत्व धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने किया।