फरसगांव: फटाका दुकानों में मिली सुरक्षा की खामियां, SDM ने की जुर्माने की कार्रवाई, कई दुकानों में फायर सेफ्टी और लाइसेंस की कमी
फरसगांव के स्टेडियम ग्राउंड में लगी फटाका दुकानों का शुक्रवार को एसडीएम दिलीप उइके ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। तातेड़ की दुकान में फायर सेफ्टी, गुणवंत की दुकान में लाइसेंस, आकाश साहू एवं रमेश जायसवाल की दुकानों में लाइसेंस व फायर सेफ्टी की कमी मिली। वहीं त्रिभुवन साहू, माखन साहू एवं जागेश की दुकानों में भी सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गईं।